फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मद्दूपुर से अथैया तक 83 लाख रुपये की लागत बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव मद्दूपुर से अथैया तक जाने वाले जर्जर मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। शासन ने सड़क निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 83 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सड़क बनने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मद्दूपुर गांव से अथैया तक जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और सड़क की सतह जर्जर होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है।
ग्रामीण मुनीश कुमार ने बताया कि वाहन लेकर इस मार्ग से निकलने में दिक्कत होती है। स्कूली बच्चों व किसानों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी हे।
विज्ञापन

ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क बनने के बाद लोगों को गड्ढों और खराब रास्ते से राहत मिलने की उम्मीद है। जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया की जा रही है। शीघ्र ही निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें