फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी समारोह में पसरा मातम...दोस्त ने चलाई गोली, डीजे फ्लोर पर मिली खून से लथपथ लाश; दृश्य देख निकल गई चीख

Sun, 09 Feb 2025 08:30 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

गोली लगने से युवक की माैके पर ही माैत हो गई। लोगों ने हत्यारोपी को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या, एएसीएसटी एक्ट समेत कई अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में शुक्रवार को एक शादी समारोह में युवक की डीजे फ्लोर पर डांस करते समय उसी के दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, एससीएसटी एक्ट, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना को हर्ष फायरिंग का मामला बता रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

राहुल माथुर (30) निवासी आवास विकास कॉलोनी शुक्रवार की रात को अपने घर पर था। इस दौरान उसका दोस्त दीपू उर्फ देवराज ठाकुर निवासी मोहल्ला मोहन, अन्नू वर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी, राधे निवासी अशोक नगर उसके घर पर आए और राहुल को अपने साथ बुलाकर ले गए। पत्नी करिश्मा ने रात में जाने से मना किया तो आरोपियों ने जल्द लौटने की बात कही।

 

आरोपी दोस्त रजत गार्डन अमांपुर रोड पर राहुल को शादी समारोह में ले गए। यहां विजयमाला पुत्री दिनेश फौजी निवासी गांव मिहारी का विवाह जयकिशोर पुत्र ख्यालीराम निवासी गांव हैबतपुर थाना जावा जिला अलीगढ़ के साथ हो रहा था। बरात अलीगढ़ से आई थी। 

 

इस बीच वहां डीजे फ्लोर पर डांस करते समय राहुल को सिर पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली दीपू के द्वारा चलाई गई। गोली चलने के बाद विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने आरोपी दीपू को दबोच लिया। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने उसे सुपुर्द कर दिया। 

 

पिता मोहर पाल सिंह ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देकर राहुल की सोने की जंजीर व अंगूठी भी आरोपी ले गए। उन्होंने इस वारदात में शादी समारोह स्थल रजत गार्डन के संचालक पवन कुमार पर भी षडयंत्र का आरोप लगाया। 

 

पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी दीपू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी दीपू को जेल भेजने की कार्रवाई की है।

 
विज्ञापन

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक तमंचे के साथ दो कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें