फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 162 वाहनों का चालान कर वसूला 2.78 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए बुधवार को यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह और टीम ने गोरहा नहर पुल तथा सहावर रोड पर सघन चेकिंग की।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान ओवरलोडिंग, गलत दिशा में गाड़ी चलाने, बिना नंबर प्लेट या फिटनेस के वाहन दौड़ाने, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग और ड्राइविंग के समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 162 चालकों के चालान काटे गए। इन पर 2.78 लाख रुपये का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया।
इसके अतिरिक्त, पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के इस्तेमाल पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक वाहन से अवैध हूटर भी उतरवाया। वहीं, मिशन चौराहा से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए 16 वाहनों का भी चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ने दुकानदारों और एंबुलेंस चालकों को हिदायत दी कि वे सड़कों पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़े न करें, अन्यथा वाहन सीज कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें