कासगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 11 ग्रामीण मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन मार्गों को पक्की सड़क के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए शासन स्तर से करीब 6.61 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में कई मार्ग लंबे समय से कच्चे व जर्जर हालत में हैं। बारिश के दौरान इन रास्तों पर आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को मुख्य मार्गों और बाजारों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण होने के बाद इन क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन सड़कों के प्रस्ताव तैयार करे शासन में भेजा। शासन ने अब इन सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि निर्माण के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद निर्धारित मानकों के अनुसार सड़कों को तैयार किया जाएगा।
-
इन सड़कों का होगा निर्माण
- भाऊपुर से गुलाबगढ़ी मार्ग का नवनिर्माण
-गोरहा पुल से नगला सिताबी होते हुए नगला सूखा तक मार्ग का नवनिर्माण
-तिलसई कला मुबारिकपुर मार्ग से तिलसई खुर्द एवं एठपुरा तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य।
-कासगंज अतरौली मार्ग से जहाँगीरपुर होते हुए बम्बा पटरी पर सतपुरा माफी तक नवनिर्माण का कार्य
-सलेमपुर बीबी मार्ग के किमी0 5 से नगला महेंदी वाया नगला वेदराम तक मार्ग का नवनिर्माण
-नगला मईया से खुशकरी मार्ग का नवनिर्माण का कार्य।
- भरतपुर से समसपुर डेंगरी मार्ग का नवनिर्माण का कार्य
- बाहपुर से सैंदपुर पुल तक मार्ग पर नवनिर्माण का कार्य
-मोहनपुर गौशाला से गोपालपुर तक नव निर्माण
- न्योली से गोला कुआ (न्यौली फार्म) तक मार्ग तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य
-हीरापुर से मंडनपुर वाया ऊसर नगला तक नव निर्माण कार्य
-