फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आस्था के सफर में गड्ढों की डगर

विज्ञापन
फोटो 22- हेमेंद्र शास्त्री। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी का पौराणिक पंचकोसी परिक्रमा मार्ग बदहाली के दौर से गुजर रहा है। बरसात के कारण मार्ग के दोनों ओर की मिट्टी धंस जाने से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। हर एकादशी पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने पहुंचते हैं लेकिन बदहाल सड़क के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहावर मार्ग से प्रेमजी की बगीची की ओर जाने वाले रास्ते पर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण चल रहा है जिसके तहत परिक्रमा मार्ग के लिए एक अंडरपास बनाया जा रहा है। हालांकि इस अंडरपास का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते परिक्रमार्थियों को निर्माणाधीन अंडरपास के बगल से गुजरने वाली कच्ची सड़क का उपयोग करना पड़ रहा है जो बारिश के कारण दलदल और कीचड़ में तब्दील हो जाती है।
ऐसी परिस्थितियों में श्रद्धालुओं को बेहद सावधानी के साथ परिक्रमा पूरी करनी पड़ रही है। इसके अलावा आगे सिग्नल वाले बाबा आश्रम तक जाने वाले एक किलोमीटर के कच्चे मार्ग का निर्माण आज तक पर्यटन विभाग द्वारा नहीं कराया गया है जिससे श्रद्धालुओं की परेशानियां और अधिक बढ़ गई हैं। क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं की चिंता है कि 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी और 20 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी के अवसर पर देश भर से लाखों श्रद्धालु शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाने के लिए तीर्थनगरी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आगामी एकादशियों से पहले इस पौराणिक तीर्थ के परिक्रमा मार्ग की सभी खामियों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


परिक्रमा मार्ग के विकास पर ध्यान देना चाहिए
- हर माह एकादशी तिथि पर शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाने कई श्रद्धालु आते हैं लेकिन परिक्रमा मार्ग पर हावी अव्यवस्थाओं टूटी कच्ची सड़कें, खस्ताहाल प्रसाधन गृह सुविधाओं के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। - शरद पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण कल्याण सभा
- तीर्थनगरी में योगतीर्थ, चक्रतीर्थ, बाछरू तीर्थ, वाराह तीर्थ, लहरेश्वर तीर्थ आदि में सैकड़ों प्राचीन मंदिर मठ मौजूद हैं। धर्मार्थ कार्य क्षेत्र विभाग को तीर्थनगरी के इन सभी तीर्थों का समग्र विकास कर इनकी पंचकोसी परिक्रमा को विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। - हेमेंद्र शास्त्री, विहिप धर्म प्रसार


वर्जन
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की सड़क निर्माण व मरम्मत का कार्य, परिक्रमा के अंडर पास के चारों ओर सर्विस निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग कराएगा। सिग्नल वाले बाबा की ओर जाने वाले मार्ग का सर्वेक्षण कराकर पर्यटन विभाग निर्माण के लिए अगले वित्त वर्ष में बजट का प्रावधान करेगा। - अनुपम श्रीवास्तव, जिला पर्यटन अधिकारी

फोटो 22- हेमेंद्र शास्त्री। संवाद

फोटो 22- हेमेंद्र शास्त्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें