कासगंज। बालाजी दरबार में स्थापित माता अष्टभुजा की स्थापना की आठवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। मंदिर पर महामृत्युंजय यज्ञ का शुभारंभ किया गया। बड़ी संख्या में भक्त धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
मंदिर पर ब्रह्म मुहूर्त के साथ धार्मिक आयोजन शुुरू हुए। मंदिर में 21 चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों के साथ बैठे भक्तों ने पूजा सामग्री के साथ मंत्रोचारण आरंभ किया। इसके बाद हवन का शुभारंभ हुआ। विधिविधान से भक्तों ने आहुतियां दीं। भक्तों ने महामृत्युंजय जाप का पाठ किया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का समापन गुरुवार को होगा। अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। यज्ञ व जाप कार्यक्रम से वातावरण धर्ममय हो गया। इस दौरान आरसी कावरा, विनीत कावरा, विजय माथुर, राजकुमार माथुर, मुन्नी देवी, मनोज साहू, राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र चौहान आदि ने सहभागिता की।