फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने निकाली झाडू यात्रा

Thu, 02 Jan 2014 05:41 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। आम आदमी पार्टी ने नगर में झाडृ यात्रा निकाल कर लोगों से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सहयोग करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने रिश्वत न लेने एवं न देने के लिए संकल्प दिलाया। यात्रा के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन

पार्टी के जिला संयोजक सुशील सिंह के नेतृत्व में झाडूू यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य मार्ग से सब्जी मंडी, सुदामा पुरी मार्ग, हनुमान गढ़ी रेलवे रोड थाना रोड, सहावर रोड होती हुई चौक सट्टी में समाप्त हुई। यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए नारे लगाए। संयोजक सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए पार्टी संयोजक केजरीवाल एवं आम कार्यकर्ता पूरी तरह से संकल्पित है।
यात्रा के दौरान नगर संयोजक अब्दुल रहमान, पीके राघव, प्रशांत कुमार, राकेश सिंह, उदयवीर, विपिन मिश्रा, शंकर सिंह ,कुलदीप मिश्रा, प्रेम किशोर, शमसुल हसन, अब्दुलर्रहमान, प्रवीन शर्मा, रामप्रताप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें