फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन

Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौनी अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली-कासगंज के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन 10 फरवरी को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

विशेष मेला स्पेशल गाड़ी संख्या-1 बरेली जंक्शन से से 08:50 बजे रवाना होगी। जो कछला ब्रिज से 11:20 बजे पहुंचेगी, यह ट्रेन 12:50 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में विशेष मेला स्पेशल गाड़ी संख्या-2 कासगंज जंक्शन से 14:50 बजे रवाना होगी। जो 15:36 बजे कछला ब्रिज पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन बरेली जंक्शन 18:40 बजे पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ गंगा स्नान को उमड़ती है। जिसको लेकर रेल प्रशासन द्वारा इस मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें