पटियाली। कस्बा के मोहल्ला चौक से दो माह पूर्व गायब हुयी किशोरी को पुलिस ने आरोपियों संग गिरफ्तार कर लिया। वह सिढ़पुरा मार्ग स्थित बहादुर नगर आश्रम के गेट से कहीं बाहर जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे थे।
चौक मोहल्ला निवासी सुम्मेर सिंह की पुत्री 20 सितंबर को अचानक घर से गायब हो गयी थी। इसकी रिपोर्ट एक माह बाद पुलिस अधीक्षक कासगंज महेश मिश्रा के निर्देश पर कोतवाली में बमुआ उर्फ दशरथ, गिरीश व उसकी पत्नी सरोज तथा प्रवीण के खिलाफ दर्ज कराई गई। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर दिल्ली तक में छापामारी की, लेकिन युवती व उसे ले जाने वाले पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। मंगलवार की रात्रि को पुलिस को सूचना मिली की बमुआ उर्फ दशरथ, गिरीश व उसकी पत्नी सरोज युवती को लेकर कहीं जाने के लिये बहादुर नगर गेट के पास वाहन का इंतजार कर रहे हैं। बहादुर नगर गेट से पुलिस चारों को कोतवाली ले आयी। यहां पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि युवती को न्यायालय में पेश किया गया।