फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला ककोड़ा: सभी वाहन और दुकानदार होगें करमुक्त

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कादरगंज के मोक्ष दायिनी पवित्र भागीरथी के तट पर लगने वाले प्रसिद्ध मेला की तैयारियां जोरशोर के साथ जिला पंचायत ने शुरू कर दी है। कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाले इस गंगा स्नान मेले में शामिल होने वाले उन ग्रामीण और शहरवासियों को मेले में आने वाले दुकानदारों को एक खुशखबरी है। उनसे मेले में स्थान का कोई कर नहीं लिया जाएगा। बस बैलगाड़ी ट्रैक्टर, जुगाड़, पिकअप से मेले में जाते हैं। ऐसे तमाम वाहनों को भी इस बार कर मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

मेला की देखरेख से जुड़े जिला पंचायत कर्मी राम विलास ने बताया कि मेले में किसानों के परंपरागत वाहन और दुकानदारों के आने वाले वाहन ट्रैक्टर, जुगाड़, बैलगाड़ी से किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। दुकानदारों को भी मेले में जगह निशुल्क दी जाएगी। बिजली टेंटों का खर्चा श्रद्धालुओं को मेले में स्वयं वहन करना पड़ेगा। वाहनों को मेला स्थल तक पहुंचने के लिये सडक मार्ग को बेहतर बनाया जाएगा। कच्चे आदि मार्गों की मरम्मत कर आवागमन के लिए दुरुस्त कराया जाएगा। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। मेला स्थल में सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेला कटरी क्षेत्र में होने के कारण मेला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। मेले में चरख, झूला, खेल तमाशें गंगा सागर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी और सिढ़पुरा चैयरमैन प्रतिनिधि श्यामसुंदर गुप्ता व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे। मेले में सर्दी के बचाव के लिए 49 कुंतल लकड़ी का ठेका 20 हजार रुपये में उठाया गया है। मिट्टी के तेल की आपूर्ति के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को जिला पंचायत के द्वारा सूचित किया गया है और मेले में स्वास्थ्य एवं पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें