फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर में चोरी का मामला: तिजोरी पर धुंधले फिंगरप्रिंट, वैज्ञानिक साक्ष्यों पर टिका खुलासा

Mon, 30 Jan 2023 07:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गुरुवार की रात चोरों ने चिड़ियाघर के अंदर प्रशासनिक भवन में स्थित लॉकर रूम का ताला खोलकर अंदर रखी ढाई क्विंटल की तिजोरी 5.95 लाख की नकदी समेत चोरी कर ली थी। शनिवार को तिजोरी लकड़ी वाले पुल के नीचे झाड़ियों और पुआल में दबी मिली थी। इस कारण उस पर आए फिंगरप्रिंट धुंधले निकले। इससे पुलिस को चोरों तक पहुंचने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर चिड़ियाघर के लॉकर रूम से चोरी गई तिजोरी को नकदी समेत पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार को बरामद तो कर लिया है, लेकिन चोरों तक पहुंचना आसान नहीं है। तिजोरी पर मिले फिंगरप्रिंट धुंधले होने के कारण रविवार तक पुलिस न तो संदिग्धों के फिंगरप्रिंट का मिलान कर सकी और न ही चोरों का पता लग सकी। पुलिस का खुलासा अब वैज्ञानिक साक्ष्यों पर टिका है।

विज्ञापन


गुरुवार की रात चोरों ने चिड़ियाघर के अंदर प्रशासनिक भवन में स्थित लॉकर रूम का ताला खोलकर अंदर रखी ढाई क्विंटल की तिजोरी 5.95 लाख की नकदी समेत चोरी कर ली थी। शनिवार को तिजोरी लकड़ी वाले पुल के नीचे झाड़ियों और पुआल में दबी मिली थी। इस कारण उस पर आए फिंगरप्रिंट धुंधले निकले। इससे पुलिस को चोरों तक पहुंचने में समय लग रहा है। इधर पुलिस ने रात्रि ड्यूटी पर मौजूद चार संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन

जांच में जुटे एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि संदिग्धों की कॉल डिटेल के साथ वारदात की रात पास का टॉवर डंप कर एक्टिव संदिग्ध नंबरों को भी खंगाला जाएगा। उन्होंने जल्द ही वारदात का खुलासा करने की बात कही। 

डुप्लीकेट चाबी से लॉकर रूम खोलने की आशंका 
एसीपी के अनुसार, लॉकर रूम की चार चाबियां सभी कर्मचारियों के पास ही मौजूद हैं। ये लॉकर रूम खोलने के लिए चाबी का इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसे में संभव है कि किसी ने असली चाबी की कोई डुप्लीकेट चाबी तैयार करा ली हो। आसपास के ताला चाबी बनाने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज मिले नहीं हैं, जो मिले भी हैं तो उनमें कोई भी असामान्य बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें