फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियारत एक्सप्रेस के पहियों से धुआं उठता देख मच गया ट्रेन में हड़कंप, लगानी पड़ी आपात कालीन ब्रेक

Thu, 28 Feb 2019 03:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
दिल्ली जा रही जियारत एक्सप्रेस के एक कोच के पहियों में गुरुवार सुबह भाऊपुर-मैथा रेलवे स्टेशन के बीच धुआं उठत देख हड़कंप मच गया। चालक को आपात कालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी। ट्रेन रूकते ही घबराए हुए कुछ यात्री डिब्बे से कूद गए।
विज्ञापन


पटना राजेंद्र नगर से अजमेर को जाने वाली 12395 अप जियारत एक्सप्रेस का रूरा और झींझक में ठहराव दिया गया है। गुरुवार सुबह भी यात्री कानपुर से इस ट्रेन में सवार हुए। भाऊपुर स्टेशन से ट्रेन निकलते ही इंजन से तीसरे नंबर पर साधारण श्रेणी कोच के पहियों से धुआं निकलने लगा।
 
विज्ञापन

धुआं उठता देख ट्रेन में हड़कंप मच गया

दरवाजे के पास खड़े यात्रियों ने पहियों की तरफ झांककर देखा तो तेजी से धुआं उठ रहा था। यह देख यात्री चीखने चिल्लाने लगे। शोर सुन चालक दल ने 9.20 पर रैपालपुर हाल्ट के पास आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। जब तक ट्रेन धीमी होकर रुकती तब तक कई यात्री चलती ट्रेन से कूद गए।

चालक दल ने गर्माहट से लाल हुए ब्रेक बाइन्ड पर मिट्टी डालकर ठंडा किया। इस दौरान करीब पांच मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। 9.45 बजे ट्रेन रूरा स्टेशन पर रुकी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण पहियों में रगड़ हुई थी, जिससे बाइंडिंग सुलगने लगी थी। कंट्रोलर ने झींझक में ट्रेन को रोककर जांच कराकर उसे रवाना कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें