यूपी के हरदोई जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गयी। इस घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहजहांपुर हरदोई मार्ग पर ग्राम ककरघटा के निकट अज्ञात वाहन ने बुधवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। घटना में जीजा-साले सहित तीनों की मौत हो गयी।