फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: चल रहा था मां का इलाज, बेटे ने कर ली आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 13 Apr 2022 01:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सैफई में मां का इलाज कराने आए युवक ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी  है।
विज्ञापन
सैफई विश्वविद्यालय में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सैफई में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में अपनी मां का इलाज कराने आए बेटे ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक रघुराजपुरी, थाना कोतवाली सदर मैनपुरी के निवासी विजय पाल का 42 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र है। वो अपनी 72 वर्षीय मां बीटन देवी को किडनी की समस्या के चलते इलाज के लिए बीते 8 अप्रैल को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के लिए लाया था।

विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने इमरजेंसी ट्रामा सेंटर के दूसरे नंबर फ्लोर पर बने आईसीयू वार्ड में बेड नंबर 10 पर उसकी मां को भर्ती कर दिया, जहां पर इलाज जारी था। राघवेंद्र अपनी मां की देखरेख के लिए लगातार यहीं पर रुका हुआ था। आज बुधवार की सुबह 4 बजे अज्ञात कारणों के चलते इमरजेंसी ट्रामा सेंटर बिल्डिंग से निकले पुल के रास्ते और ओपीडी की दूसरी मंजिल लिफ्ट नंबर 9,10 के सामने लगी ग्रिल से नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक, पीजीआई चौकी प्रभारी केके यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर विश्वविद्यालय में बने शव गृह में रखवाया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें