फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। औरैया के भवानीपुर बेला से बैरी बाघपुर जा रहे दो युवक रास्ते में एक परिचित के मिलने पर बाइक खड़ी कर बात करने लगे। इसी दौरान पीछे से एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पिता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

औरैया के बेला भवानीपुर निवासी जसवंत ने पुलिस को बताया की शनिवार सुबह उसका बेटा बृजेश कुमार उर्फ शिवम (20) कन्नौज के तिर्वा सौसरी निवासी मामा अमित कुमार (28) के साथ कानपुर देहात में बैरीबाघपुर निवासी फूफा के घर जा रहे थे। रसूलाबाद बेला रोड पर सिठउमताना के पास अमित का परिचित संतोष (20) मिल गया। इस पर वह बाइक खड़ी कर बात करने लगे।
इसी दौरान एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बृजेश उर्फ शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने संतोष को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बृजेश की मौत के बाद पिता जसवंत, मां संगीता, भाई छोटू, नीलेश, बहन रोली, बाबा रतीराम का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस को भेजा गया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। - प्रमोद कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें