फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 रुपये के लेनदेन में विवाद: पिटाई से आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सामने आया झकझोर देने वाला वीडियो

Tue, 13 Dec 2022 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में पिटाई से आहत युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सातों नामजद आरोपियों के घर पर दबिश दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मारा गया है। शीघ्र ही सभी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के भरथना में 20 रुपये के लेनदेन में दबंगों की पिटाई से आहत युवक के खुदकुशी करने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मंगलवार को सातों नामजद आरोपियों के घर पर दबिश दी। कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज रेलवे फाटक के समीप रविवार रात 20 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सलीम उर्फ छोटू को सात लोगों ने सरेराह पीट दिया था।

विज्ञापन




इससे आहत होकर छोटू ने रविवार रात ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसमें दिख रहा है कि रविवार रात आठ बजकर 26 मिनट पर छोटू पटरी पर जाकर खड़ा होता है और तीन सेकेंड में तेज गति से आ रही राजधानी एक्सप्रेस उसके ऊपर से गुजर जाती है।

मामले में मृतक के भाई शेरा खान ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह के निर्देश पर मंगलवार दोपहर सीओ विवेक जावला, कार्यवाहक थाना प्रभारी जयसिंह, चौबिया थाना प्रभारी गोविंद हरि बर्मा, एसओ लवेदी व विवेचना अधिकारी मुनीश्वर कुमार फोर्स के साथ निकले। आरोपी बड़े उर्फ सतीश, विकास पोरवाल, लालजी पोरवाल, उमेश पोरवाल, लल्ला मिश्रा, अरुण दुबे और रवि के घरों पर दबिश दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मारा गया है। शीघ्र ही सभी को पकड़ा जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से मृतक के घर पर पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें