फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

देवराहट थाना क्षेत्र के पनियामऊ गांव निवासी अनुपम (35) अपने साथी हेमंत सचान के साथ गुरुवार को बाइक से पुखरायां आए थे। रात करीब नौ बजे दोनों गांव लौट रहे थे। पुखरायां बाईपास स्थित अहरौली शेख के सामने हाईवे पर पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक डॉ. आरती सिंह ने अनुपम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हेमंत की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मृतक के ममेरे भाई नीरज सचान ने बताया कि अनुपम अहमदाबाद में कपड़ा फैक्टरी में ठेकेदारी का काम करता था और तीन दिन पहले ही गांव आया था। उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। परिवार में विवाहित बहन आरती हैं। अनुपम अविवाहित था।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन दीक्षित ने बताया कि सीएचसी से मिले सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें