फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी कार, युवक की मौत, दो बच्चे घायल

Wed, 23 Dec 2020 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में महाराजपुर हाईवे पर बेकाबू कार ने एक युवक व दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस चालक की सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


कार को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। महौली निवासी शटरिंग कारीगर छत्रपाल के परिवार में पत्नी सुमन के अलावा चार बच्चे अरुण, कामिनी, दामिनी व राज हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम छत्रपाल गांव के रवि (7) और वर्षा (11) संग बकरी चराने गया था।

इस बीच चकेरी की ओर से आ रही बेकाबू कार ने हाईवे किनारे बैठे छत्रपाल और दोनों मासूम को कुचल दिया। हादसे में छत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे घायल हो गए। बांदा जा रहे एंबुलेंस चालक शिवा के पीछा करने पर चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना शिवा ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों कांशीराम अस्पताल ले गई। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कार का रजिस्ट्रेशन उन्नाव निवासी नसीर अली के नाम से है। कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें