फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 05 Sep 2026 12:33 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज

सार

Kannauj News: अलीगढ़-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे की सर्विस रोड पर बीती रात हजरतपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हाईवे की एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जसोदा निवासी ऋषिपाल कठेरिया (31) तिलपई स्थित श्रीराम कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करते थे। बीती रात काम खत्म करने के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे। हजरतपुर गांव के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऋषिपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर नेशनल हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ऋषिपाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे की सूचना पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होने के बाद चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें