फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में मौसम का खेल: काले बादल छाए, बारिश हुई और फिर धूप निकल आई, बिजली गिरने से युवक की मौत

Wed, 13 Apr 2022 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

जिले में बुधवार की सुबह हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। थोड़ी देर सुहाने हुए मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सुबह अचानक आसमान में काले बादल छा गए। हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई और कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवा चलने के साथ तेज बिजली गरजने लगी। इस दौरान सुबह खेतों की ओर निकले गुरसहायगंज कोतवाली के जसोदा में 21 वर्षीय शिवम, पुत्र दयाशंकर शर्मा पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे मौके पर ही शिवम ने दम तोड़ दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, कुछ देर बूंदाबांदी के बाद सुबह नौ बजे तेज धूप निकल आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें