फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात दो बजे डीएम को कई बार युवकों ने किया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सोमवार रात दो युवकों ने जिलाधिकारी को कई बार फोन कर डाला। सुबह डीएम के कॉल बैक करने पर जानकारी फोन करने वाला संदिग्ध लगा तो एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने एक युवकों को हिरासत में लिया, जबकि पुलिस दूसरे युवक की तलाश कर रहीं है।
विज्ञापन

सरायमीरा क्षेत्र के रहने वाले सुधांशु ने सोमवार देर रात साथी दिव्यांश के साथ रात करीब दो बजे मोबाइल फोन से जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के सरकारी नंबर पर कई बार कॉल किया, देर रात होने के चलते डीएम ने ध्यान नहीं दिया। सुबह कई कॉल पड़ी होने की वजह से डीएम ने सुबह उसी नंबर पर फोन किया तो युवक बातें बनाने लगा। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि फोन करने वाले नंबर को ट्रेस किया और सरायमीरा क्षेत्र के देविन टोला मोहल्ले के रहने वाले दिव्यांश को पकड़ लिया। वहीं दूसरे युवक सुधांशु की तलाश करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें