यूपी के चित्रकूट जिले में रविवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया। यह घटना मऊ के खपतिहा गांव की है। भरतकूप निवासी रामदयाल रिश्तेदारी में मऊ के खपतिहा आया था।
जानकारी के अनुसार सुबह घर की लाइन बनाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।