फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शादी के एक हफ्ते बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जेब में मिली डायरी में लिखा था ‘सॉरी मां’

Mon, 14 Jun 2021 12:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अनुज का शव अंगौछे से लटका था। शव तीन से चार दिन पुराना बताया गया। जेब में एक डायरी मिली जिसमें सॉरी मां लिखा था। मां कुसमलता बेटे की मौत से बेसुध हो गईं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर के मकसूदाबाद में रहने वाले वैन चालक अनुज कुमार अग्निहोत्री (30) का शव शादी के एक हफ्ते बाद ही बिल्हौर के नानामऊ तिराहे के पास एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। अनुज की शादी 5 जून को सचेंडी भैरमपुर की पुष्पा से हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद अनुज 8 जून को अचानक लापता हो गया था। 9 जून को परिजनों ने बिठूर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी। अनुज का शव अंगौछे से लटका था। शव तीन से चार दिन पुराना बताया गया। जेब में एक डायरी मिली जिसमें सॉरी मां लिखा था। मां कुसमलता बेटे की मौत से बेसुध हो गईं। 

पत्नी को मनहूस बताने पर हंगामा
पोस्टमार्टम के बाद जब अनुज का शव मकसूदाबाद पहुंचा तो गांव में रहने वाली कुछ महिलाओं ने अनुज की पत्नी पुष्पा को मनहूस कह दिया। इस पर पुष्पा के परिजन भड़क गए और दोनों पक्षों में बहस के बाद हंगामा हो गया। टिकरा चौकी इंचार्ज अर्जुन द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद अनुज का शव अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें