फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: तीन दिन से गायब था युवक, झाड़ियों में मिला शव, पुलिस कर रही पूछताछ

Tue, 17 May 2022 04:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

चकरनगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले गायब हुए युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और छानबीन में जुटी है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के चकरनगर थाना क्षेत्र में झाड़ियों में एक युवक का शव मिला, जिसकी खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। शव की पहचान जगतोली गांव के आकाश के रूप में हुई, जो तीन से गायब था। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, जगतोली गांव में तीन दिन पहले गायब हुए युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि गांव का आकाश (18) पुत्र शिव प्रकाश शुक्रवार शाम को किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को चरवाहों ने खेत में एक शव पड़ा होने की सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजनों ने शिनाख्त आकाश के रूप में की। आकाश के गले में रस्सी का एक फंदा भी पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें