फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: वन विभाग की जमीन पर कब्जा, प्रधान समेत 13 पर रिपोर्ट

Tue, 27 Feb 2024 05:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में वन विभाग की भूमि पर कब्जे की घटना सामने आई है। मामले में प्रधान समेत 13 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अलग-अलग लोगों ने कब्जा कर लिया। वन दरोगा ने ग्राम प्रधान समेत 13 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संडीला वन रेंज के वन दरोगा दीपेंद्र राय ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विभाग की भूमि का सर्वे कर सीमांकन किया था। वन विभाग की भूमि पर कब्जा मिला था।

विज्ञापन


कब्जा करने वालों में सोमगांव निवासी गुरु शंकर व वहीद, मीतौं के ग्राम प्रधान उमेश कुमार सूर्या, सांक निवासी सौर्य वर्धन, राजू ओम प्रकाश, साबिर, नीरज, राजेंद्र, नन्हा, शंकर सिंह, सुभाष भी शामिल हैं। इसके अलावा एक प्राइवेट कंपनी का भी कब्जा वन विभाग की भूमि पर मिला। उक्त कंपनी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें