फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: युवक ने खाया जहर...जाम के चलते नहीं मिला इलाज, एम्बुलेंस में हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 29 Oct 2023 09:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक लालजी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में जहरीला पदार्थ खाने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किए गए युवक ने जाम के चलते घाटमपुर के पास एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने समय से इलाज न मिल पाने के कारण मौत होने की बात कही है। बताया कि एक घंटा जाम में फंसे रहने से इलाज नहीं मिल सका और बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के चुनकू का डेरा निवासी मृतक के भाई राजेश ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उसका भाई लाल जी (25) घर आया और कुछ देर बाद चला गया। बताया कि अपने कुछ साथियों के साथ जाकर शराब पीता रहा। वहीं कहीं से जहर खा लिया, जिसे शाम करीब सात बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उसकी हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। घाटमपुर के पहले भीषण जाम होने के कारण लालजी ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया। एक घंटे जाम में फंसे रहने के कारण समय से इलाज न मिलने के कारण मौत के बाद रास्ते ही शव को घर वापस ले आए। वहीं पिता अमर सिंह ने बताया कि उसके चार बेटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई
इसमें एक ने पिछले वर्ष फंदा लगाकर जान दे दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपने पीछे पत्नी ममता व दो मासूमों को रोता बिलखता छोड़ गया। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें