औरैया जिले के बेला में एक युवक ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर मम्मी पापा व दोस्तों के लिए दो स्टोरी पोस्ट कर नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। जैसे ही दोस्तों ने स्टोरी देखी तो परिजनों को सूचना कर उसकी खोजबीन शुरू की गई। युवक का शव गांव से दूर खेत में नीम के पेड़ से लटकता मिला। घटना सुनकर सभी सहम गए। सूचना पर थाना पुलिस समेत क्षेत्राधिकारी बिधूना भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिता की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नीमहार के मजरा करौली निवासी इंदल दोहरे (22) पुत्र उजियारे ने बुधवार सुबह यज्ञ में हिस्सा लिया। प्रसाद ग्रहण कर दोपहर एक बजे बाइक से घर से बिना बताए चला गया। इसके बाद उसने फेसबुक पर दो स्टोरी पोस्ट की। इसमें लिखा सॉरी मम्मी-पापा मैं इस दुनिया से जा रहा हूं सिर्फ एक लड़की के लिए व एक लड़की के साथ स्वयं की फोटो लगाकर लिखा कि मेरे मरने की वजह.. दोस्तों इसे जिंदा मत छोड़ना।