हंसपुरम नौबस्ता निवासी राजेश, उम्र 35 साल, गुरुवार देर रात अपने घर में निकला और नौबस्ता बंबा के पास पहुंच कर भाई विकास को फोन किया और कहा कि अब मैं गोली मारकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसके बाद कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर जान दे दी।
मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें राजेश ने अपनी मौत का खुद को जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद उसे हैलट भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।