फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Tue, 18 Jun 2019 02:46 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में मंगलवार को लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौकी अंतर्गत ग्राम जरूहौलिया की है। यहां युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक युवक के हाथ-पैर बंधे थे। मृतक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी रामविलास बताया जा रहा है। युवक 16 जून को घर से बाजार यह कहकर निकला था कि वह धान खरीदने जा रहा है लेकिन फिर घर वापस नहीं पहुंचा।

मृतक की पत्नी ने 17 जून को कोतवाली बिधूना पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना की जानकारी होने पर एसपी सुनीति, एएसपी नेपाल सिंह, सीओ सिटी श्योदान सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें