फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, मची चीख-पुकार, 16 की हालत गंभीर

Tue, 18 Jun 2019 02:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


यह घटना कमासिन थाना क्षेत्र के डिगोरा गांव की है। यहां ट्रैक्टर से भैरव बाबा शेजवार दर्शन करने जा रहे भक्त हादसे का शिकार हो गए। अचानक ट्रैक्टर पलटने से सभी को गंभीर चोटे आईं हैं। मौके पर पहुंचे शिवरामपुर चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा ने सभी को अस्पताल भिजवाया। 

हादसे में सुमित्रा (20) पति मंगल, कुमारी रुबी पिता मंगल, गोमती (25) पति नन्ना, जग रनिया (45) पति राम लखन,  रीनू (7) पिता नत्थू, सुधा (15) पिता राम आसरे, सुशील (16) पिता बलुआ यादव,  फूल कुमारी (46) पत्नी बल्केश्वर, राजबहादुर (35) पिता केशन, शिव प्यारी (46) पति बलुआ, केसरिया (65) पति बुधिया आदि घायल हैं। छाया की हालत नाजुक होने के चलते उसे शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें