फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बहन और भांजी से छेड़खानी के विरोध में युवक पर आरी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ में नाबालिग बहन और भांजी से छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने अपने परिवार के साथ मिलकर युवक पर आरी से हमला करके लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जाजमऊ के वाजिदपुर निवासी पीड़ित के मुताबिक उनका परिवार टेनरी में मजदूरी करता है। पीड़िता ने बताया कि बीते गुरुवार को उनकी 11 वर्षीय बहन और नौ वर्षीय भांजी घर के बाहर खेलने गईं थीं। काफी देर तक न लौटने पर बाहर जाकर देखा तो बहन और भांजी दोनों रोते हुए मिलीं। पूछने पर दोनों ने बताया कि इलाके के आरोपी साहिबे आलम ने उनके साथ छेड़खानी की।
आरोपी के घर शिकायत करने गए तो आरोपी समेत उनकी मां काेहिनूर ने मिलकर मारपीट कर दी। बचाव में आई पीड़ित की बहन को पीटा। युवक के पेट में आरी से हमला करके लहूलुहान कर दिया। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें