फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक व मासूम की जान गई, परिवारीजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
युग की मौत पर बिलखती मां मधु गुप्ता। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर/रनियां। क्षेत्र के बिहार घाट चौकी के पास गुरुवार शाम ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दुर्घटना ग्रस्त बाइक से टकरा कर दो लोग घायल हो गए। उधर वहीं अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां स्थित किशरवल मोड़ पर तेज रफ्तार मैजिक ने मासूम को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मवई मुक्ता निवासी पप्पू मिश्रा (20) बाइक से थनवापुर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पप्पू हाईवे पर ट्रक के सामने आ गया। ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई।
वहीं पप्पू की बाइक आगे जा रहे बाइक सवारों से टकरा गई। इससे चंपतुपर के रामविलास व जंटर गौतम घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने एनएचआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हैलट रेफर कर दिया गया है। बिहार घाट चौकी इंचार्ज रंजीत कुमार ने बताया कि युवक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को बुलाया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
कानपुर नगर सचेंडी के इटारा गांव निवासी सत्येंद्र गुप्ता की पत्नी मधु अपने बेटे युग (5) व बेटी माही (2) के साथ मायके मैथा खरकपुर जा रही थी। रनियां में हाईवे पार करने के बाद वह किशरवल मोड़ पर पहुंची।
इस दौरान अकबरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने युग को टक्कर मार दी। इससे वह हाईवे पर दूर जा गिरा। लोगों ने उसे उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युग को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डाक्टर श्रीप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मैजिक वाहन को कब्जे में लिया गया है, चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें