फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले युवक की गला रेतकर हत्या, शव के पास मिली 'इन चीजों से खुल सकता है राज'

Sat, 16 Jun 2018 05:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोती-बिलखती मां, परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव ऊंचगांव सानी निवासी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक बाग में पड़ा मिला। सूचना पर एएसपी, सीओ भी घटनास्थल पहुंचे। जांच के लिए डाग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट भी पहुंची पर हत्यारे का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


ऊंचगांव सानी निवासी मुकेश वर्मा (35) पुत्र स्व. महाप्रसाद गांव में आटा चक्की चलाने के साथ खेती कराता था। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह घर से खेत में धान की बेड़ की बुआई करने के लिए मजदूरों की तलाश में बाइक से निकला था। रात 11 बजे तक घर नहीं लौटा। पत्नी प्रियंका के मुताबिक फोन मिलाया तो वह बंद था। घर वालों ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर मुकेश की तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गांव के रामसजीवन की बाग में मुकेश का खून से लथपथ शव देखा। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। शव मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक परिवार का अकेला था। पिता की मौत की बीमारी से कई साल पहले हो चुकी है। समाजसेवी राममूर्ति शर्मा ने एसपी व एसओ को फोन कर घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही सीओ उमेशचंद्र त्यागी व एसओ मनोज मिश्रा घटनास्थल पहुंचे और तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन


इसके बाद एएसपी अनूप कुमार भी पहुंचे। जांच के लिए डाग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया। स्निफर डाग शव के आसपास चक्कर लगाने के बाद करीब सौ मीटर दूर गांव के लिंक मार्ग तक गया  फिर लौट आया। मुकेश की मां रुक्मणि की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।


 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बता रही हत्यारे की बेरहमी

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ उमेशचंद्र त्यागी ने बताया कि धारदार हथियार से मुकेश की हत्या की गई है। मुकेश का मोबाइल अभी नहीं मिला है। सर्विलांस की मदद से फोन की तलाश और काल डेटा रिकार्ड निकलवाया जा रहा है। बताया कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बता रही हत्यारे की बेरहमी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्यारे की बेरहमी की पुष्टि कर रही है। मुकेश की हत्या उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी या गड़ासे से ताबड़तोड़ कई वार कर की गई है। गले में एक ही स्थान पर धारदार हथियार से तब तक वार किए गए जब तक यह पुष्टि नहीं हो गई कि मुकेश की मौत हो चुकी है।

शव के पास ही मिली शराब की खाली बोतल व नमकीन के पैकेट
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से शराब की खाली बोतल और नमकीन के दो खाली पैकट, एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल और खाली डिस्पोजल गिलास मिले हैं। उसकी बाइक शव से करीब दस कदम की दूरी पर पड़ी मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे ने पहले साथ में बैठकर शराब पी इसके बाद गला रेतकर मुकेश की हत्या कर दी गई।

 
विज्ञापन

मां के बुढ़ापे का इकलौता सहारा था

शोकाकुल परिवार, मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घटना के खुलासे के लिए पुलिस को सर्विलांस का सहारा 
मुकेश का मोबाइल घटनास्थल से गायब मिला है। पुलिस ने उसके नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। मुकेश के चचेेरे भाई जयप्रकाश पुत्र राजेंद्र की माने तो युवक के पास एक फोन आया था। उसके बाद वह घर से निकला था। बाद में घर नहीं लौटा।

घटना में किसी नजदीकी का हाथ
जिस स्थान पर मुकेश का शव पड़ा मिला। उस जगह परिजन व ग्रामीण खोज करते हुए गए थे लेकिन तब वहां कुछ नहीं था। सुबह उसी जगह शव पड़ा मिला। चर्चा है कि युवक के घर आने-जाने वालों में ही किसी ने उसकी हत्या कर दी। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं बताई जा रही है।

मां के बुढ़ापे का इकलौता सहारा था
पिता महाप्रसाद की आठ साल पहले कैंसर से मौत के बाद मुकेश ही परिवार का सहारा था। इकलौता पुत्र होने से मां रुकमणि के साथ ही पत्नी प्रियंका व बेटे राजा (8) का सहारा था। युवक की मौत से जहां मां की बुढ़ापे की लाठी चली गई। वहीं एक पत्नी का सुहाग उजड़ने के साथ ही बेटे के सिर से पिता का साया छिन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें