फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाश के 'फिंगर सेंस' से खुला राज, थाईलैंड में हुई थी मौत

Fri, 05 Jan 2018 03:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले मे शाहाबाद के मोहल्ला अल्हापुर निवासी युवक की थाईलैंड के फिनलैंड समुद्र में हुई मौत के पांच दिन बाद भी उसका चेहरा परिजनों से दूर है। पांच दिन से कलेजे के टुकडे़ को देखने के लिए कुनबा सिसक रहा है। रूंधे गले से पिता ने बताया कि शव आने के बाद छह को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


कस्बे के युवा आलोक शुक्ला की हुई मौत के पांच दिन बाद भी उसका शव घर तक नही पहुंच सका है। फोन पर परिजनों को मिली सूचना में बताया गया कि समुद्र से लाश बरामद करने के बाद दो सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित कराबी में गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।

इसके बाद करावी हवाईअड्डा से प्लेन द्वारा 784 मील की दूरी तय करके बैंकाक लाया जाएगा। यहां पर सारी सरकारी औपचारिकताएं पूरी कर शव को दिल्ली के लिए शुक्रवार को रवाना किया जाएगा। मृतक के पिता कन्हैयालाल शुक्ला ने बताया कि अन्त्येष्टि छह जनवरी को की जाएगी।
विज्ञापन


24 वर्षीय आलोक नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर तैनात था। वह अपने दो मित्रों के साथ नव वर्ष मनाने थाईलैंड गया था। 31 दिसंबर को फिनलैंड में समुद्र के भीतर मूंगा की चट्टान देखकर लौटते समय वह फिसलकर बोट से समुद्र की गहराइयों में चला गया। पांच दिन से शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का घर में तांता लगा हुआ है।


मौत के बाद भी आलोक का लेना पड़ा अंगूठा
अपने परिजनों को सूचना देने के लिए आखिरी बार जब आलोक के मोबाइल को सुरक्षा कर्मियों ने खोलने का प्रयास किया तो उसमें फिंगर सेंसर लगे होने के कारण वह उसे नहीं खोल सके। मौत के बाद भी सुरक्षाकर्मियों ने शव का अंगूठा लगाकर मोबाइल ऑन कर परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें