फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत करने की तालिबानी सजा: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पेड़ से बांध बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 09 Jul 2021 09:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। घटना के चार दिन बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। मामले में एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
युवक को बेरहमी से पीटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के मामले में पकड़े जाने पर अनुसूचित जाति के एक युवक की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। चार दिन बाद मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक नामजद व कई अज्ञात पर एससी/एसटी एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव का निवासी सरमन (21) मजदूरी करता है। उसका पास के ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार पांच जुलाई को युवक गांव में युवती से मिलने गया था। इसी दौरान गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। 

इसके बाद युवक को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे पेड़ से बांधकर फिर से पीटा। इस दौरान उसके नाजुक अंगों पर भी प्रहार किया गया। लोग युवक के दोनों हाथों को पकड़कर पेड़ की दूसरी ओर खींचते रहे और वह बचाने की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

युवक को पीटते हुए वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala
युवक के मरणासन्न होने पर ग्रामीणों ने 112 डायल कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी उसे अकबरपुर कोतवाली ले गई, लेकिन युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी। इस पर बाद में युवक को छोड़ दिया गया।

घटना के चार दिन बाद शुक्रवार को अमानवीय तरीके से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने युवक की पिटाई करने वाले संजय पाल व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी, जिस कारण युवक को छोड़ दिया गया था। उसने पिटाई करने की जानकारी नहीं दी। वीडियो वायरल होने पर घटना की जानकारी हुई। मामले में एक नामजद व कई अज्ञात पर एससी/एसटी एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात लोगों की वीडियो के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। 
तुलसीराम पांडेय (कोतवाल अकबरपुर) 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें