फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ती ट्रेन में थम गईं सांसें: दिल का ऑपरेशन कराने युवक जा रहा था दिल्ली, अचानक हुई उलझन और फिर मौत

Sat, 29 Apr 2023 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पत्नी ने बताया कि वह दिल के मरीज थे और दिल्ली के फॉर्टिस हॉस्पिटल में कल उनका ऑपरेशन होना था। कछौना से पहले अचानक उनको उलझन हुई और कुछ देर बाद ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गरीब रथ एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हरदेाई जिले में कछौना कोतवाली इलाके में पटरी पर दौड़ती गरीब रथ ट्रेन में एक युवक की सांसे थम गईं। युवक पत्नी के साथ दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में दिल के ऑपरेशन के लिए जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

जनपद वाराणसी के थाना क्षेत्र चौबेपुर के ढकवा निवासी उमाकांत पांडेय (47) पत्नी रितू पांडेय के साथ गरीब रथ ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली जा रहे थे। पत्नी ने बताया कि वह दिल के मरीज थे और दिल्ली के फॉर्टिस हॉस्पिटल में शनिवार को उनका ऑपरेशन होना था।
वह लोग सभी तैयारियों के साथ दिल्ली जा रहे थे। कछौना से पहले अचानक उनको उलझन हुई कुछ देर बाद वह ट्रेन में शांत हो गए। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी ने ट्रेन से नीचे उतारा इलाज के लिए ले गए। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हृदय गति रुकने से हुआ निधन
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि हृदय गति रुकने से निधन हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें