फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: 20 हजार रिश्वत लेते पंचायत मित्र गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दौड़ाकर पकड़ा, ऐसे बिछाया था जाल

Thu, 27 Apr 2023 08:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर पात्रों से अवैध वसूली हो रही है। ताजा मामला, कछौना थाना क्षेत्र का है। यहां एंटी करप्शन टीम ने पंचायत मित्र को 20 हजार रिश्वत लेते दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी पंचायत मित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कछौना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर पात्रों से अवैध वसूली हो रही है। प्रशासन स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित लोग खुद घूसघोर कर्मचारियों को पकड़वाने के लिए आगे आ रहे हैं। गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने गांव कटियामऊ निवासी पंचायत मित्र राजेश कुमार को रिश्वत लेते पकड़ा।

विज्ञापन

टीम ने आरोपी को पीएम आवास दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये घूस लेते दौड़ाकर पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद घूसखोर कर्मचारियों में खलभली मच गई है। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक नुरुल हुदा खान ने बताया कि गांव कटियामऊ के रामकांत ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी का नाम पात्रता सूची में है।
उसे आवास मिलने की जांच हो गई। जांच के बाद पंचायत मित्र राजेश कुमार ने 40 हजार रुपयों की मांग की और कहा कि यदि रुपये नही दिए, तो आवास काट दिया जाएगा। उसने टीम को बताया कि 20 हजार रुपये में बात बन गई। इसके बाद 1.10 लाख रुपये उसके खाते में आ गए।

विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खाते में रुपये आने पर पंचायत ने गुरुवार को लखनऊ हरदोई मार्ग एक निजी ढाबे पर रुपए लेने के लिए बुलाया। शिकायत के आधार पर पहले से तय समय पर एंटी करप्शन टीम ने पहुंच कर रुपयों के साथ आरोपी पंचायत मित्र को गिरफ्तार कर लिया। टीम के आने पर आरोपी पंचायत मित्र भागने लगा।
विज्ञापन

आगे भी होती रहेगी ऐसी कार्रवाई
इस दौरान टीम के सदस्यों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ कछौना थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक नुरुल हुदा खान, निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, अभिषेक, जितेंद्र, उपेंद्र शामिल रहे। उन्होंने कहा आगे भी ऐसी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें