पुलंदर गांव में अधेड़ की मौत पर जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। काम नहीं मिलन से आर्थिक तंगी से जूझ रहे पुलंदर गांव निवासी युवक ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलंदर गांव निवासी सिया जानकी ने बताया कि उसके पति मंझले उर्फ धीरेंद्र मजदूरी करते थे। कई दिनों से काम नहीं मिलने के कारण वह परेशान चल रहे थे। घर कर खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा था।
सोमवार की शाम पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह बाहर से घर पहुंची तो पति को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंदर जाकर देखने पर पति का शव फंदे से लटका मिला।
उपनिरीक्षक राधे सिंह ने बताया कि मृतक के भाई विनय कुमार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन व स्थानीय लोग आर्थिक परेशानी के कारण आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।