फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शौचालय मांगने हुए युवक ने बुजुर्ग प्रधान को दिया धक्का, मौत

विज्ञापन
:शंभूदयाल की फाइल फोटो ।  - फोटो : :शंभूदयाल की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। दुगावली गांव में मंगलवार सुबह शौचालय की मांग करने आए एक युवक की बुजुर्ग प्रधान से कहासुनी हो गई। इस बीच युवक ने बुजुर्ग प्रधान को धक्का दे दिया। धक्का लगने से बुजुर्ग प्रधान गिर गए। माथे में चोट लगने की वजह से प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


शंभूदयाल (85) गांव दुगावली के प्रधान थे। मंगलवार सुबह वह अपने घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान उनकी पंचायत के ही पुठिया गांव का मुकेश यादव आ गया। उसने शौचालय की मांग करते हुए प्रधान को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध पर मुकेश ने प्रधान को धक्का दे दिया। गिरने से प्रधान के माथे में चोट लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें