फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात एक बजे तक दोस्तों संग पार्टी, फिर प्रेमिका को वीडियो कॉल कर दी जान, युवती ने युवक के दोस्त को मैसेज...

Tue, 16 May 2023 01:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में एक युवक ने दोस्तों के संग रात एक बजे तक पार्टी की। इसके बाद घर पहुंचकर अपने कमरे में चला गया। फिर उसने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल की और फंदे से युवक गया। युवती ने उसके दोस्त को मैसेज कर जानकारी दी। जब तक दोस्त पहुंचता, उसकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर थाना इलाके से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां आंबेडकरपुरम आवास विकास निवासी एक युवक ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल की। उसके बाद फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


आंबेडकरपुरम के रहने वाले रामचंद्र वर्मा आरटीओ कार्यालय में कार्य करते हैं। परिजनों के अनुसार, सोमवार तड़के करीब तीन बजे बेटे अभिषेक वर्मा (22) ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल की। इसके बहाद आत्महत्या के लिए बनाया गया रस्सी का फंदा दिखाया। 

गर्लफ्रेंड ने अभिषेक के दोस्त को मैसेज कर जल्दी घर जाने के लिए कहा। लेकिन जब तक दोस्त घर पहुंचता, तब तक अभिषेक फंदे से लटक चुका था। आत्महत्या करने से पहले अभिषेक रात करीब एक बजे तक दोस्तों के साथ पार्टी करता रहा। 
विज्ञापन


इसके बाद वह घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में चला गया। अभिषेक के बहनोई अशोक ने बताया कि वह पढ़ने में अच्छा था और उसने बीएससी के अलावा पॉलिटेक्निक से भी पढ़ाई की थी। घर में पिता राम चंद्र, मां रीना और दो बहनें मनीषा व पारुल हैं। 
 
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभिषेक की आत्महत्या की सूचना पर कल्याणपुर से विधायक व पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें