फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: रंजिश में युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या, चारपाई पर सोते समय किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2024 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: रसूलाबाद थाना क्षेत्र में चारपाई पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
kanpur dehat murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चतुर निवादा में बुधवार की तड़के चारपाई पर सो रहे युवक की गांव के एक युवक ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। चीखने पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

परिवार के लोगों ने चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने की बात कही है। बुधवार की सुबह चतुर निवादा निवासी शिव सिंह उर्फ़ लालू (40) घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। सोते समय उसके ऊपर गांव के एक युवक ने बांका से हमला कर दिया। शिव सिंह की चीखने पर परिवार के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, कुछ देर बाद मौत हो गई।
मृतक के भाई तेजसिंह ने पुलिस को बताया कि शिव सिंह उससे छोटा था। मंगलवार रात घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई डालकर सोया था। रात 3 बजे चीखने चिल्लाने की आवाज पर पुत्र अभिषेक, बेटी  प्रिया सेंगर व अन्य लोग भागकर बाहर आए। तो देखा गांव के बृजमोहन भाई पर बांका से हमला कर पास में खड़ा था। उनके पहुंचने पर वह वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
परिजनों ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात पुलिस से कही है। इधर, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को हिरासत में लिया है। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपी ब्रजमोहन को पकड़ा गया है। उसने हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसके पास से आला कत्ल भी बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें