फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: करवा चौथ का सामान लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 21 Oct 2024 10:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: करवा चौथ का सामान लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक जगदीश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में करवा चौथ व्रत के लिए सामान खरीदने जा रहे युवक की बाइक में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। जबकि साथ में बैठे चचेरे भाई व साले की हालत नाजुक है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। जलालपुर थाने के पुरैनी गांव पीरी डेरा निवासी राजा प्रजापति ने बताया कि रविवार को भाभी सुखिया करवा चौथ व्रत थी। शाम को बड़े भाई जगदीश प्रजापति (30) बाइक से बिवांर निवासी साले नीतीश कुमार (18) व चचेरे भाई श्रीचंद (15) के साथ सरीला कस्बा सामान खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी ममना पुरैनी नहर के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीतीश व श्रीचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सरीला सीएचसी से श्रीचंद को मेडिकल कालेज उरई तथा नीतीश को कानपुर रेफर किया गया है। मृतक ईंट भट्ठों पर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत पर मां सन्तोषरानी, पत्नी सुखिया, बेटी सोनम, बेटा सागर का रो-रोकर बुरा हाल है। जलालपुर एसओ बृजमोहन ने कहा कि मृतक के पिता धर्मसिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें