फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर तक जोलसप्पड़ में शिफ्ट होगा मेडिकल कॉलेज : सुक्खू

विज्ञापन
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ सभागार और प्राचार्य आवास का शिलान्यास करते सीए
विज्ञापन
कहा, यूपीए-2 सरकार ने 4 मार्च, 2014 को हमीरपुर को दी थी सौगात
विज्ञापन


मेरा नाम पटि्टका पर न आए, इसके लिए भाजपा ने वर्चुअल किया था शिलान्यास

एक लाइन में लगे अफसर और लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के जोलसप्पड़ स्थित कैंपस का प्रथम चरण का कार्य पूरा कर 15 नवंबर तक इसे यहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के नए परिसर में सभागार की आधारशिला रखने के बाद यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सभागार का निर्माण 37 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय में प्रधानाचार्य आवास की आधारशिला भी रखी। चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन दोनों कार्यों को 31 मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने उनके व्यक्तिगत अनुरोध के बाद 4 मार्च 2014 को यूपीए-2 सरकार की ओर से इसे मंजूरी दी थी, लेकिन पूर्व भाजपा सरकार ने साल 2018 में इस प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास किया ताकि शिलान्यास पटि्टका में मेरा नाम न आए। वर्तमान राज्य सरकार पहले ही इस परियोजना के लिए 240 करोड़ रुपये वितरित कर चुकी है। जबकि, केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए केवल 180 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन




परिसर में पुलिस चौकी और तीन विभागों के दफ्तर होंगे स्थापित

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली विभाग का एसडीओ और एक पुलिस चौकी कार्यालय भी स्थापित होगा। यहां विश्वस्तरीय तकनीक से लैस एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल स्थापित किया जाएगा और एफसीए मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी।



एक लाइन में लगे अफसर और लोग

सीएम सुक्खू ने रविवार को सर्किट हाउस हमीरपुर में कई घंटों तक जनसमस्याएं सुनीं। खास बात यह रही कि सीएम सबके साथ अलग-अलग मिल रहे थे और संबंधित अधिकारियों को लोगों के साथ लाइन में लगाया गया था। समस्या मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारी को बुलाकर निर्देश दे रहे थे। ऐसे में जनसमस्याएं सुनने का अंदाज इस बार कुछ अलग दिखा।
सीएम ने खुद सुरक्षा घेरे की रस्सी उठाकर भाजपा नेत्री से की बात
सीएम से लोग आराम से मुलाकात कर सकें, इसके लिए पुलिस की ओर से रस्सी लगाई गई थी। इस रस्सी के साथ लाइन सटी हुई थी। इस बीच भाजपा नेत्री पूर्व सीपीएस उर्मिल ठाकुर सीएम सुक्खू से मिलने के आगे बढ़ी तो सुरक्षा कर्मियों के रोकने से पहले सीएम सुक्खू ने खुद रस्सी को उठाकर उनसे बात की। कुछ मिनटों तक दोनों नेताओं में बात हुई और एक पत्र भी सीएम को सौंपा।
विज्ञापन





ये रहे मौजूद

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, विधायक सुरेश कुमार, रंजीत सिंह राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, राजीव राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, नगर पंचायत नादौन अध्यक्ष शम्मी सोनी, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें