फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाजी, हुड़दंग किया तो जेल में मनेगा नया साल, पुलिस ने की तैयारी, होगी गश्त और चेकिंग

Thu, 31 Dec 2020 04:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शराब पीकर गाड़ी चलाई या हुड़दंग मचाया तो नया साल जेल में मनेगा। कानपुर पुलिस ने नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। शहर भर में पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। जगह-जगह पर ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीने वालों को चेकिंग होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा शासन की गाइडलाइन का भी पालन करना होगा। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बगैर अनुमति कोई कार्यक्रम नहीं होगा। अगर ऐसा कोई करता है तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा। एक साथ 100 लोगों के एक जगह पर इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है।

कार्यक्रमों में कोविड नियमों का पालन करना होगा। पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थलों पर भी मौजूद रहेंगे। मॉल, होटल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस के साथ एलआईयू की टीमें भी मौजूद रहेंगी। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें