हेलीपैड से बाहर की ओर आते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने यमुना नदी को देश की संस्कृति से जोड़ते हुए हिंदुत्व की भावना को जगाया। साथ ही पांच नदियाें का संगम (यमुना, चंबल, सिंधु, पहुज और क्वारी) को पर्यटक स्थल घोषित करने का ऐलान किया। उन्होेंने इसका श्रेय जनप्रतिनिधियों को दिया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अनुदेशकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं और शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव को पास किया गया। बताया कि सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश के कर वे शिक्षामित्रों को समायोजित करने का प्रयास कर रहे हैं।
24 मिनट के भाषण में 14 मिनट तक सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का गुणगान किया। कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने मोदी सरकार की जनहित की योजनाओं को क्रियान्वित नहीं किया।
उन्होने कहा कि पांच साल में सपा सरकार ने पांच लाख आवास नहीं बनवाए थे, जबकि हमने एक साल में ग्रामीण क्षेत्र में आठ लाख 85 हजार और शहरी क्षेत्र में तीन लाख 60 हजार आवास बनवाए हैं। शौचालय, उज्ज्वला योजना, बिजली कनेक्शन, किसानों को ऋण माफी, आयुष्मान योजना के का भी गुणगान किया।