फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कानपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

Thu, 08 Jun 2017 08:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो घंटे के लिए कानपुर आएंगे। उनकी सुरक्षा में पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस ने योजना तैयार कर ली है। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चार एएसपी, 20 सीओ, 37 इंस्पेक्टर, 850 सिपाही, 4 कंपनी पीएसी और 12 एटीएस कमांडो लगाए गए है।   
विज्ञापन
बता दें सीएम योगी के तय कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब मुख्यमंत्री बाल भवन फूलबाग में जिला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हैलीपेड पर हैलीकॉप्टर से उतरेंगे। वहां से 11:05 बजे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी पहुंचेंगे। 11:05 से दोपहर 12 बजे तक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.05 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हैलीपेड पहुंचेंगे। वहां से वह हैलीकॉप्टर से 12.15 बजे क्राइस्ट चर्च कालेज प्ले ग्राउंड हैलीपेड पर उतरेंगे। यहां से वह जिला बाल कल्याण समिति फूलबाग के लिए कार से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 12:15 बजे जिला बाल कल्याण समिति बाल भवन फूलबाग पहुंचेंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम में 12:45 बजे तक शिरकत करेंगे। इसके बाद वह क्राइल चर्च प्ले ग्राउंड हैलीपेड पर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर फूलबाग से 12:45 बजे कार से चलकर 12:55 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 1.05 बजे वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ वापस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें