फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिकंदरा में खतरे के निशान से डेढ़ मीटर दूर यमुना

Fri, 01 Aug 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
यमुना के पानी से घिरा सिकंदरा तहसील के महदेवा गांव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजपुर। बांधों से छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। सिकंदरा तहसील के बेहमई गेज पर गुरुवार सुबह जलस्तर 113.41 पर पहुंचा तो महदेवा गांव की पुलिया डूब गई। इससे चार गांवों का संपर्क टूट गया। वहीं महदेवा टापू बन गया। किसानों की सैकड़ाें बीघा फसल जलमग्न हो गई है। यहां यमुना में खतरे का निशान 115 मीटर है। खतरे के निशान से यमुना मात्र डेढ़ मीटर रह गई है।
विज्ञापन

महदेवा की पुलिया डूबने से जैसलपुर, महदेवा, गौहानी, कछार गांव के लोगों का आवागन बंद हो गया। इन चारों गावों में ....... की आबादी बाढ़ का डर सता रहा है। वहीं, बैजामऊ बांगर में यमुना का पानी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया है। रास्तों में कई फीट तक पानी पहुंचने पर लोगों ने नाव से आवागमन शुरू कर दिया है। गांव के लोगों ने मवेशियाें को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ घरों से सामान ऊंचाई वाले स्थानों पर गांवों के दूसरे घरों में रख रहे हैं। गांव तक पानी पहुंचने पर सिकंदरा एसडीएम शालिनी उत्तम ने गौहानी व बैजामऊ बांगर में पहुंच कर हालात देखे। उन्होंने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की है।

................
नहीं बने राहत शिविर, नावों का भी टोटा

राजपुर। बेहमई के पास यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इसके बाद भी अभी तक बाढ़ से निपटने व लोगों के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। महदेवा निवासी मुनीम निषाद ने बताया कि प्रशासन से नाव नहीं मिली है। वह अपनी निजी नाव से लोगों को आवागमन करा रहे हैं। वहीं गांव के प्राइमरी स्कूल में बनी बाढ़ चौकी में कर्मचारी तो दिखे, लेकिन कोई इंतजाम नजर नहीं आए। सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्रा ने बताया कि गांव के प्राइमरी स्कूल में बाढ़ चौकी बनाई गई है। यही राहत शिविर भी बनाए जा रहे हैं। नाव और नाविकों की व्यवस्था कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

...............

बोले ग्रामीण..

फोटो-21-राजूबाबा। संवाद
कद्दू की फसल डूबी, होगी परेशानी
यमुना में बाढ़ से चार बीघा कद्दू की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इससे जहां परिवार के भरण पोषण की समस्या होगी। वहीं, पशुओं के लिए चारे पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। हर बार की तरह अभी से आश्वासन मिल रहा है। - राजू बाबा, महदेवा
................
फोटो-20-बलवीर सिंह। संवाद
बीमार होने पर इलाज में होगी परेशानी
जैसलपुर गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की दरकार है। बाढ़ से गांव का संपर्क मार्ग टूट गया है। चारो तरफ पानी भर गया है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। कोई बीमार हुआ तो इलाज के लिए राजपुर या सिकंदरा ले जाने पड़ेगा। आवागमन बाधित होने से परेशानी होगी। - बलवीर सिंह, जैसलपुर
................
फोटो-19- ब्रजेंद्र सिंह। संवाद
तेजी से बढ़ रहा पानी खराब होंगे हालात
बाढ़ के पानी से सैकड़ों बीघा कुम्हडा, कद्दू व बाजरे की फसलें डूब गई हैं। बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन ने राहत शिविर, टेंट, तिरपाल, नाव आदि की व्यवस्था नहीं की है। जिस तरह पानी बढ़ रहा है, उससे हालात और खराब होने के आसार हैं। - ब्रजेंद्र सिंह, महदेवा
..............
फोटो-22-सन्नो देवी। संवाद
आवागमन बाधित, कारोबार प्रभावित
गांव में कई लोग दूध का कारोबार करते हैं। महदेवा की पुलिया डूबने से आवागमन बाधित हुआ है। लोग सिकंदरा, राजपुर नहीं जा सकेंगे। इससे कारोबार प्रभावित होगा। तेजी से बढ़ रहे पानी को देखते हुए घर के सामान को सुरक्षित किया जा रहा है। - सन्नो देवी, महदेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें