ऐसे किया गया डायवर्जन
कानपुर से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन
- कानपुर से चौडगरा, बांदा होते हुए कबरई
- कानपुर से कालपी, उरई एवं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए कबरई
- कानपुर से चौडगरा, पपरेंदा हाेते हुए सुमेरपुर
- कानपुर से मूसानगर, मनकी पुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर
- घाटमपुर से मूसानगर, मनकी पुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर
कानपुर-सागर हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : amar ujala
महोबा से कानपुर जाने वाले वाहन
- महोबा की ओर से हमीरपुर, कानपुर जाने वाले वाहन कबरई से बांदा, चौडगरा एवं खन्ना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए कानपुर को प्रस्थान करेंगे।
- कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन बांदा क्षेत्र से होते हुए कानपुर को जाएंगे।
- कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से हमीरपुर व कानपुर की ओर जाने वाले वाहन कुरारा मार्ग से मनकी पुल व जुल्हूपुर मोड़ से कालपी मार्ग होते हुए कानपुर को जाएंगे।
- राठ, सरीला क्षेत्र से कानपुर की ओर जाने वाले छोटे बड़े वाहन उरई-जालौन मार्ग होते हुए कानपुर की ओर प्रस्थान करेंगे।
यातायात नियंत्रण एवं सहायता
जिले के सभी प्रमुख स्थानों व बैरियरों पर स्थानीय थाना पुलिस व यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। किसी भी यातायात संबंधी समस्या या सहायता के लिए इन नंबरों 9473987561/ 8532830132/ 9454403545 पर संपर्क कर सकते हैं। आपातकालीन स्थित में यूपी 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
कानपुर-सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : amar ujala
इन तिथियों में बंद रहेगा पुल
यमुना पुल पर मरम्मत के लिए शनिवार व रविवार के दिन तय किए गए हैं। ऐसे में 14, 15, 28 व 29 जून के अलावा 5, 6, 12, 13, 19 व 20 जुलाई को पुल पर आवागमन बंद रहेगा। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि पुल की मरम्मत के दौरान वाहनों को निर्धारित रूटों से गुजारा जाएगा। मरम्मत के दौरान कोई भी वाहन पुल से नहीं गुजर सकेगा।
कल शाम से लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
शनिवार की शाम से रविवार की रात आठ बजे तक भारी वाहन लखनऊ नहीं जा सकेंगे। यह व्यवस्था लखनऊ में पुलिस के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की वजह से की जा रही है। भारी वाहन रामादेवी चौराहा से चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज, रायबरेली से होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य के लिए जा सकेंगे।