फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मां चंद्रघंटा की पूजा कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीष

Wed, 14 Oct 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शारदीय नवरात्र में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। हर तरफ मां दुर्गा की भक्ति और जयकारे गूंज रहे हैं। भोर होते ही मंदिरों में दर्शन व पूजन करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को माता के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की गई।
विज्ञापन

सुबह से ही महिलाएं, युवतियां, छोटी बच्चियां मंदिरों में रंग-बिरंगे परिधानों में जल का लोटा लिए हुए देवी गीत गाती हुईं मंदिरों में पहुंची। साथ ही उन्होंने माता की पूजा कर परिवार और खुद के लिए खुशहाली मांगी। इस दौरान माता के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। अकबरपुर के रूरा मार्ग स्थित मां कालका देवी मंदिर, नेहरू नगर में काली माता मंदिर सहित रूरा, पुखरायां, झींझक आदि स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिलती है। दोपहर में भीड़ कुछ होती है, लेकिन शाम और रात में आरती के समय फिर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। हर तरफ श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
.................
मंदिरों में श्रद्धालुओं का रहा तांता, गूंजे जयकारे
मूसानगर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सिद्ध पीठ माता मुक्तेश्वरी, देवयानी सरोवर स्थित काली देवी मंदिर व मुख्य बाजार में स्थापित माता के दरबार में श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा का पूजन किया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और हर तरफ मां के जयकारे गूंजते रहे। सभी ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। (संवाद)
विज्ञापन

.................
मां पंथादेवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शिवली। कस्बा स्थित मां पंथादेवी मंदिर में सुबह व शाम माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा के स्वरूप का पूजन किया। सभी ने मां को नारियल, चुनरी, फल, मिठाई आदि का भोग अर्पित किया। वहीं घरों में महिलाओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। नवरात्र के हर तरफ श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। (संवाद)
.................
महिलाओं ने मंदिरों में किया दर्शन, घर में दुर्गा पाठ
रूरा। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को नगर के दुर्गा देवी मंदिर, पाथामाई मंदिर व लमहरा के परहुल माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने घरों में दुर्गा पाठ करने के बाद मंदिरों में माता को पुष्प, अक्षत, रोली और फल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में घंट-घड़ियाल और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा से परिवार में सुख-शांति बनाए रखने और सभी की मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें