फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Final: कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन-पूजन, सात जगहों पर बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा मैच

Sun, 19 Nov 2023 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विश्वकप क्रिकेट का फाइनल मैच देखने के लिए शहरवासी बेताब हैं। दो दिन पहले से ही लोग इसके लिए तैयारी में जुटे हुए थे। लोगों को बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने के लिए कुछ संगठनों, होटल संचालकों व कारोबारियों की ओर से भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विश्वकप के फाइनल में भारत की जीत के लिए कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी गुट के पदाधिकारियों ने झकरकटी स्थित आशा माता मंदिर में हवन-पूजन किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संत मिश्र, अंकित मिश्रा, मांशु वैश्य, सत्यप्रकाश जायसवाल, कृपाशंकर त्रिवेदी,आयुष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

वहीं, माल रोड व्यापारी एसोसिएशन के बैनर तले माल रोड पर व्यापारियों ने तिरंगा लेकर जीत की कामना की। इस दौरान अभिमन्यु गुप्ता, पवन गुप्ता, संदीप गुप्ता, अजय तिवारी, मोहम्मद वहीद राजा आदि रहे। लाजपतनगर वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री महेश सोनी की ओर से मनकामेश्वर मंदिर में हवन किया गया।
इसके अलावा जागेश्वर अस्पताल परिसर में भी हवन-पूजन हुआ। दक्षिण विकास मोर्चा के अध्यक्ष नवीन पंडित ने कहा कि छठ मैया और सूर्य देव से भारत की जीत के लिए प्रार्थना करते हैं। कार्यक्रम में दीपू पासवान, राजिंदर सिंह, जमशेद, अख्तर, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरज त्रिपाठी, लवी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

संगठनों, होटल संचालकों व कारोबारियों की ओर से व्यवस्था
विश्वकप क्रिकेट का फाइनल मैच देखने के लिए शहरवासी बेताब हैं। दो दिन पहले से ही लोग इसके लिए तैयारी में जुटे हुए थे। लोगों को बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने के लिए कुछ संगठनों, होटल संचालकों व कारोबारियों की ओर से भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सात जगहों पर बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा फाइनल मैच
शहर में सात स्थानों पर बड़ी स्क्रीन के जरिये मैच दिखाने की तैयारी है। इसमें स्वरूपनगर के हैट्रिक रेस्टोरेंट, लैंडमार्क होटल, तिलक चौराहा रतन प्रेसीडेंसी, सीटीआई शनि मंदिर, साउथ मैदान, गोविंदनगर फाइव ब्लाॅक, नटराज टॉकिज गोविंदनगर में बड़ी स्क्रीन लगाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें